देवघर: ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाइटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, 9 लोग झुलसे, कई गंभीर

Deoghar: Major accident during Tazia procession; Tazia comes into contact with high-tension wire; 9 people suffer burns, several in serious condition.

देवघर। मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हाई टेंशन तार की चपेट में ताजिया के आ जाने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना देवघर जिले के कुसुमडीह गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मोहर्रम के दौरान निकाला जा रहा ताजिया हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसमें करंट फैल गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान ताजिया उठा रहे नौ लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। तत्काल आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के लोग भी तत्काल अस्पताल पहुंचे और इलाज की व्यवस्था की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि जुलूस गांव से मेला स्थल की ओर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में पांडे दुकान के पास ताजिया ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से सट गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तार के संपर्क में आने के बाद पूरे ताजिया में करंट फैल गया, जिसकी वजह से तजिया उठा रहे करीब 9 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी को तुरंत देवघर के सदर अस्पताल भेजा गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

 

इस हादसे में रजाउल अंसारी नाम का शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे दूसरी जगह रेफर करने की तैयारी चल रही है। डॉक्टर के मुताबिक रजाउल अंसारी की हालत बेहद गंभीर है। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में ही रखा गया है। आपको बता दें की मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस में इस तरह के हादसे बराबर होते रहे हैं। हालांकि बिजली विभाग ने काफी एहतियातन कदम उठाया है, लेकिन देवघर में हुए हादसे ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close