Old Monk से Royal Challenge तक बड़ी कार्रवाई! FSSAI ने कई शराब ब्रांडों की बिक्री पर लगाई रोक

भ्रामक दावों और बिना अनुमति फ्लेवर के इस्तेमाल के आरोप में FSSAI का एक्शन, कई लोकप्रिय शराब उत्पादों की बिक्री पर रोक।

 

New Delhi:

देश के खाद्य सुरक्षा नियामक फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कई लोकप्रिय शराब उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भ्रामक दावों और खाद्य सुरक्षा मानकों के कथित उल्लंघन के आरोप में Old Monk, McDowell’s, Royal Challenge, Bagpiper और Antiquity Blue सहित कई उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कार्रवाई कथित तौर पर रम और व्हिस्की में बिना अनुमति बाहरी फ्लेवर के इस्तेमाल तथा उत्पादों की गुणवत्ता और लेबलिंग से जुड़े नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बाद की गई है।

क्या हैं आरोप?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, FSSAI की जांच और लैब परीक्षण में पाया गया कि कुछ उत्पादों में स्वाद और खुशबू विकसित करने के लिए बाहरी फ्लेवर मिलाए गए थे। जबकि नियमानुसार रम और व्हिस्की में स्वाद और सुगंध कच्चे माल, फर्मेंटेशन, डिस्टिलेशन और मैच्योरेशन की प्राकृतिक प्रक्रिया से विकसित होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, कुछ निर्माता Extra Neutral Alcohol (ENA) या न्यूट्रल स्पिरिट से उत्पाद तैयार कर उसमें कृत्रिम फ्लेवर मिलाकर उसे रम या व्हिस्की जैसा स्वाद और खुशबू देने का दावा कर रहे थे।

‘7 साल पुरानी’ होने के दावे पर भी सवाल

FSSAI ने Old Monk XXX Rum के एक वेरिएंट पर किए गए “7 Years Old Blended” दावे को भी कथित रूप से भ्रामक बताया है। अथॉरिटी का कहना है कि ऐसे दावों से उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

FSSAI ने क्या कहा?

FSSAI के अनुसार, जिन उत्पादों में मुख्य रूप से न्यूट्रल अल्कोहल या ENA का उपयोग किया गया है, उन्हें सामान्य रम या व्हिस्की के रूप में नहीं बेचा जाना चाहिए। ऐसे उत्पादों को स्पष्ट रूप से “Rum-Flavoured Spirit” या “Whisky-Flavoured Spirit” जैसे लेबल के साथ बेचना आवश्यक है, ताकि उपभोक्ताओं को उत्पाद की वास्तविक प्रकृति की सही जानकारी मिल सके।

अथॉरिटी का कहना है कि मानक श्रेणी के नामों का इस्तेमाल कर उत्पाद बेचना उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकता है।

इन उत्पादों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दायरे में जिन प्रमुख उत्पादों का उल्लेख किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • Old Monk के कुछ वेरिएंट
  • McDowell’s No.1 Rum
  • Royal Challenge Whisky
  • Antiquity Blue Whisky
  • Bagpiper Deluxe Whisky
  • Old Cask Deluxe XXX Rum
  • Central Province Whisky
  • McDowell’s No.1 Celebration Matured XXX Rum

फिलहाल, संबंधित कंपनियों की ओर से इस कार्रवाई पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं FSSAI ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा और सही लेबलिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले उत्पादों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close