JSSC परीक्षा लीक मामले में बड़ा एक्शन…..पटना हाईकोर्ट का सेक्शन अफसर गिरफ्तार…

रांची: झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर नियुक्ति परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में रांची पुलिस ने पटना हाई कोर्ट के सेक्शन अफसर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी अभिषेक को नामकुम थाना पुलिस ने गुरुवार को ही पटना में गिरफ्तार किया था। उसे 3 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया था। रांची के सीनियर एसपी कौशल किशोर ने बताया कि अभिषेक की गिरफ्तारी पूर्व में पकड़े गए रंजीत मंडल और दीपक कुमार की निशानदेही पर की गई। अभिषेक को जेएसएससी की परीक्षा संचालित करने वाली कंपनी विनसस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों से बराबर मोबाइल से बातचीत करने और उनके संपर्क में रहने पर पकड़ा गया। नियुक्ति परीक्षा इसी साल 3 जुलाई को हुई थी। परीक्षा के ठीक पहले प्रश्न पत्र लीक हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने 14 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में गिरफ्तार रंजीत मंडल और दीपक कुमार को पुलिस जेल भेज चुकी है।

रांची पुलिस के मुताबिक जेल भेजा गया अभिषेक संगठित कोर ग्रुप के प्रमुख लोगों में शामिल है। वह परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर प्रतियोगिता परीक्षाओं के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराता था। इसके कई पुख्ता प्रमाण छानबीन के क्रम में रांची पुलिस के हाथ पहले ही लग चुके हैं। पुलिस के मुताबिक अब अभिषेक को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के मुताबिक जूनियर इंजीनियर नियुक्ति परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक की खबर मिलने के बाद जेएसएससी ने 14 जुलाई को नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आयोग के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने इस मामले में राज्य के डीजीपी से त्वरित कदम उठाने की भी गुजारिश की थी। इसके बाद डीजीपी ने डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। इस टीम ने क्योंझर से रंजीत मंडल को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद रंजीत मंडल ने कई लोगों के नाम का खुलासा किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close