ACB की बड़ी कारवाई: कोतवाली थाना के दारोगा को 5000 घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Big action by ACB: Inspector of Kotwali police station arrested red handed while taking bribe of Rs 5000

Ranchi: राजधानी रांची में ACB की बड़ी कारवाई हुई है। कोतवाली थाना के SI की एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कारवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

रांची के कोतवाली थाना के एसआई को घूस लेते रंगेहाथों एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबोचा है. मिली जानकारी के अनुसार यह रिश्वत एक केस को निपटाने के लिए मांगी गई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से सब इंस्पेक्टर को पकड़ा है. बताया जा रहा कि एसीबी ने एसआई ऋषिकांत को महिला थाना परिसर से 5000 घूस लेते गिरफ्तार किया और फिर अपने साथ ले गई.

 एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को कोतवाली थाना के द्वारा गिरफ्तार किया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान आरोपी का एक महंगा मोबाइल फोन भी थाना के द्वारा जब्त किया गया था. इस केस का आईओ ऋषिकांत ही था. मोबाइल को थाना से छोड़ने के लिए दारोगा ऋषिकांत पीड़ित से पांच हजार रुपये मांग रहे थे. जिसके बाद आरोपी के भाई ने एसीबी से संपर्क किया.

कैसे हुई कारवाई

पीड़ित के द्वारा दारोगा के द्वारा पैसा मांगे जाने की लिखित शिकायत एसीबी में की गयी. जिसके बाद एसीबी ने मामले की जांच की, जिसमें दारोगा के ऊपर लगे आरोपों को सत्य पाया गया. आरोप में सच्चाई पाए जाने के बाद एसीबी ने शिकायतकर्ता को अपने द्वारा दिए गए पैसे लेकर दारोगा ऋषिकांत के पास भेजा. इस बीच जैसे ही शिकायतकर्ता के द्वारा दारोगा को पांच हजार रुपये दिए गए. वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close