आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: बाबा ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, नकदी और महंगी शराब बरामद

Major action by Income Tax Department: Raids on locations linked to Baba Group, cash and expensive liquor recovered

रांची (झारखंड): रांची में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान बाबा ग्रुप से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में नकदी और महंगी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा की जा रही है, जो लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। छापेमारी के क्रम में एक आढ़ती के प्रतिष्ठान से महंगी शराब की बड़ी खेप मिलने से जांच एजेंसियां भी असमंजस में हैं।

सूत्रों के अनुसार, बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। ऐसे में झारखंड और गया से जुड़े चावल व्यापारियों के ठिकानों पर शराब की बरामदगी ने आयकर अधिकारियों को चौंका दिया है। चूंकि शराब से जुड़े मामले आयकर विभाग के प्रत्यक्ष जांच दायरे में नहीं आते, इसलिए इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना देने की तैयारी की जा रही है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया है कि आयकर विभाग की छापेमारी 29 जनवरी को बाबा एग्रो, बाबा फूड प्रोसेसिंग समेत चावल कारोबार से जुड़े कुल 45 ठिकानों पर एक साथ शुरू की गई थी। दूसरे दिन की कार्रवाई में भी कई ठिकानों से नकदी, कच्चे व्यापार से संबंधित लेन-देन के अहम दस्तावेज और संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं। जब्त नकदी की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।

छापेमारी के दूसरे दिन गया स्थित एक आढ़ती के ठिकानों से भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिलने की सूचना सामने आई है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद इस तरह की बरामदगी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close