रेलवे का बड़ा ऐलान : जनजाति दिवस पर रांची-दिल्ली और टाटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें…पर यात्रा से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

Major Railway Announcement: Special Trains to Run Between Ranchi, Delhi, and Tatanagar on Tribal Day... But Check the List of Cancelled Trains Before Traveling.

रांची। जनजाति दिवस के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। रांची से दिल्ली और टाटानगर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रांची-दिल्ली जनजाति दिवस स्पेशल ट्रेन का संचालन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08639/08640 रांची-दिल्ली-रांची जनजाति दिवस स्पेशल ट्रेन एक विशेष ट्रिप के लिए चलाई जाएगी।

23 मई को यह ट्रेन रांची से सुबह 3:30 बजे रवाना होगी और लोहरदगा से सुबह 4:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 3:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वापसी में ट्रेन संख्या 08640 25 मई को दिल्ली से रात 1:25 बजे चलेगी और रात 11:15 बजे रांची पहुंचेगी।

टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन 08183/08184 टाटानगर-आनंद विहार टर्मिनल-टाटानगर के बीच चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन मुरी स्टेशन से होकर गुजरेगी।

23 मई को टाटानगर से यह ट्रेन रात 12:30 बजे रवाना होगी और मुरी से सुबह 2:43 बजे आगे बढ़ेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 25 मई को आनंद विहार से रात 1:45 बजे रवाना होगी और टाटानगर रात 12:15 बजे पहुंचेगी।

आद्रा मंडल में ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

आद्रा मंडल में ब्लॉक के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है।

हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) 13 और 16 मई को रद्द रहेगी। वहीं हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेनें 13 मई से 11 जून तक पूरी तरह बंद रहेंगी।

इसके अलावा हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन की अन्य सेवाएं भी इसी अवधि तक प्रभावित रहेंगी।

रेलवे की यात्रियों से अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य ले लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

close