NEET पेपर लीक में बड़ा धमाका! 5 लाख देकर खरीदे थे केमिस्ट्री के सवाल, CBI ने कोर्ट में खोला चौंकाने वाला राज

मोबाइल से मिले 132 सवालों में 111 असली पेपर से मैच, NTA पैनल से जुड़े सदस्य पर भी गंभीर आरोप; अब तक 13 गिरफ्तार।

 

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कोर्ट में ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरे देश को चौंका दिया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक ने परीक्षा से पहले केमिस्ट्री के प्रश्न हासिल करने के लिए 5 लाख रुपये दिए थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी के मोबाइल से मिले 132 सवालों में से 111 सवाल NEET-UG 2026 के मास्टर प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीआई ने विशेष अदालत में आरोपी शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की जमानत याचिका का विरोध करते हुए बताया कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश के तहत परीक्षा से पहले ही लीक प्रश्न प्राप्त किए थे। जांच के अनुसार, ये प्रश्न पीवी कुलकर्णी नामक व्यक्ति के जरिए मिले, जो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के उस विशेषज्ञ पैनल का सदस्य था जिसने प्रश्नपत्र तैयार किया था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का बेटा कुलकर्णी की कोचिंग संस्था में पढ़ता था। इसी दौरान कथित तौर पर लीक प्रश्न उपलब्ध कराए गए, जिनके आधार पर मोटेगांवकर ने अपने हाथ से नोट्स तैयार किए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीआई ने अदालत को बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से 36 तस्वीरें बरामद हुई हैं, जिनमें हाथ से लिखे गए 132 केमिस्ट्री के प्रश्न मौजूद थे। डिजिटल फॉरेंसिक जांच और मेटाडेटा विश्लेषण में पता चला कि ये तस्वीरें परीक्षा से करीब 10 दिन पहले ली गई थीं। जांच में इन 132 सवालों में से 111 प्रश्न NTA के मास्टर प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए।

जांच एजेंसी के अनुसार, 5 लाख रुपये की कथित रिश्वत की रकम भी एक अन्य आरोपी मनोज भगवानराव शिरूरे के ठिकाने से बरामद की गई है। सीबीआई का दावा है कि आरोपी के मोबाइल से मिले नोट्स उसकी अपनी हैंडराइटिंग में हैं, जो मामले में अहम डिजिटल साक्ष्य हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी न्यायिक हिरासत में हैं। गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close