झारखंड: भाजपा को तगड़ा झटका, अब प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ दी पार्टी, झामुमो में हुए शामिल

Jharkhand: Big blow to BJP amid PM Modi's meeting, now state vice president left the party, joined JMM

Jharkhand News: इस चुनाव में भाजपा के भीतर भगदड़ मची हुई है। पार्टी को भी मालूम नहीं, कि प्रत्याशी ऐलान के बाद से ही जो पतझड़ पार्टी में हुई है, वो कहां जाकर थमेगी। भाजपा के कई पार्टी पदाधिकारी, पूर्व विधायक व टिकट के दावेदारों ने अपना पाला बदल लिया है। अब उसी कड़ी में जवाहर पासवान का भी नाम जुड़ गया है। पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के बाद अब इसमें बड़ा नाम बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान का जुड़ गया है। जवाहर पासवान से पहले भी कई नेता पार्टी छोड़ कर झामुमो में शामिल हो गए हैं। इनमें पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, केदार हाजरा, गणेश महली, प्रणव वर्मा आदि शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवाहर पासवान भाजपा से इस्तीफे के बाद झामुमो में शामिल हो गए हैं. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर मौजूद रहे।जानकारी के मुताबिक जवाहर पासवान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है और वे झामुमो में शामिल हो गए हैं। अपना इस्तीफा जवाहर पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेज दिया है।

इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि प्रदेश के नेताओं द्वारा अपमानित किया जा रहा है, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को इस मामले में जानकारी देने के बावजूद किसी तरह का कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में मुझे लगता है कि भाजपा में मेरे जैसे गरीब कार्यकर्ता का कोई स्थान नहीं है। भाजपा में सिर्फ पैसा व पैरवी वाले नेता का ही स्थान है। टिकट की घोषणा के बाद से लगातार नाराज नेता दल-बदल कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close