Big Breaking : चाईबासा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में डिप्टी कमांडेंट को लगी गोली, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

रांची : चाईबासा में एक बार फिर से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुआ है. इस एनकाउंटर में डिप्टी कमांडेंट को गोली लगी है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.

गोइलकेरा थाना इलाके में हुआ मुठभेड़

चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पंचाल तुबरु गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 209 कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दीपक तिवारी को गोली लगी है, जिसमें वह घायल हुए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे थे इस दौरान घात लगाए नक्सलियों ने कोबरा बटालियन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी को गोली लगी है.

फिलहाल जिस तरह की जानकारी मिल रही है उसके अनुसार दीपक तिवारी की स्थिति सामान्य बनी हुई है और उन्हें एयरलिफ्ट करके चाईबासा से रांची लाया जा रहा है. वहीं जिस एरिया में मुठभेड़ हुआ है पुलिस ने उसे सील कर सर्च अभियान चलाने की बात भी कह रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close