Big ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव IAS केके पाठक ने अपने पद से दिया इस्तीफा

पटना : बड़ी खबर बिहार से है जहां शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दें कि इस्तीफा देने से पहले केके पाठक 16 जनवरी तक छुट्टी पर चले गए थे.

छुट्टी पर जाने के बाद से ही उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केके पाठक ने शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद काफी कड़ाई बरती थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केके पाठक ने विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है. केके पाठक ने सरकार को भेजे गए अपने त्याग पत्र में लिखा है कि स्वेच्छा से एसीएस पद से परित्याग करता हूं.

के के पाठक का इस्तीफा सरकार को मिला है. इन दिनों के के पाठक छुट्टी पर गए थे. उन्होंने अपने अवकाश की अवधि दो दिन और बढ़ा ली थी. 16 जनवरी तक वो अवकाश पर हैं. वहीं इस बीच वो मंगलवार को अचानक दफ्तर पहुंच गए थे. के के पाठक को लेकर पहले से कई तरह की चर्चा चल रही थी. उनके इस्तीफे की बात भी सुर्खियों में रही लेकिन इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही थी. अब उनके इस्तीफे का पत्र सामने आया है जिसमें उन्होंने पद त्यागने की इच्छा जतायी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close