Big ब्रेकिंग : चाईबासा में IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, कई जवान घायल

चाईबासा : चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान गुरुवार को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नक्सलियों के द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में कई जवान घायल हो गए हैं।

नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया है. जानकारी मिली है कि टोंटो थाना क्षेत्र के सरजमबुरू और हाकातुंबा गांव के पास के जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इसमें कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हुआ है. कुछ और जवानों के घायल होने की सूचना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायलों को हेलिकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले माह इसी टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था. उस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और जगुआर फोर्स के एक जवान शहीद हो गये थे.

अपडेट जारी है…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close