Big ब्रेकिंग : IED ब्लास्ट की चपेट में फिर आए जवान , दो गंभीर घायल

बड़ी खबर : सुरक्षा बल के जवान एक बार फिर नक्सलियों के बिछाए Ied की चपेट में आने की खबर आ रही है। दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र स्थित कुमरगुडा के पास नक्सलियों के प्लांट पर IED ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जावान के घायल हो गए हैं. दोनों जवान बस्तर फाईटर के बताए जा रहे हैं. जवान घायलों में से एक की हालत गंभीर है. इस कारण उसे एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा जा रहा है, जबकि दूसरे जवान को वाया रोड दंतेवाड़ा लाया जा रहा है. इस ब्लास्ट की पुष्टि ASP आरके बर्मन ने की है.

बताया जा रहा है कि अरनपुर से जगरगुंडा के बीच सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस निर्माण कार्य के लिए जवानों को तैनात किया गया था. यहां नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में दो जवान आ गए हैं. दोनों को इलाज के लिए लाया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवानों को किया गया था तैनात

सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए रोजाना कामरगुड़ा से CRPF के जवानों को भेजा जाता है. घायल जवानों का नाम और जानकारी का अभी पता नहीं चल पाया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close