WhatsApp में छिपकर आने वाला बड़ा बदलाव! अचानक गायब हो जाएंगी ये चैट्स, यूजर्स रह जाएंगे हैरान

स्पैम और बिजनेस मैसेज से छुटकारा दिलाने के नाम पर कंपनी ला रही नया फीचर, इनबॉक्स में दिखेगा सिर्फ असली कनेक्शन


WhatsApp पर जल्द ही ऐसा बदलाव आने वाला है, जो आपकी चैटिंग का पूरा तरीका बदल सकता है। पहली नजर में यह फीचर राहत देने वाला लगेगा, लेकिन इसके लागू होते ही कई यूजर्स चौंक सकते हैं। दरअसल, कंपनी एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रही है, जो आपकी कुछ चैट्स को अचानक मेन इनबॉक्स से हटा देगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, WhatsApp अब बिजनेस अकाउंट से आने वाली चैट्स को एक अलग सेक्शन में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसका मतलब यह होगा कि आपके मेन चैट लिस्ट में अब केवल पर्सनल और ग्रुप चैट्स ही दिखाई देंगी, जबकि बिजनेस मैसेज अपने आप अलग हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह बदलाव उन यूजर्स के लिए राहत भरा हो सकता है, जो दिनभर प्रमोशनल या स्पैम मैसेज से परेशान रहते हैं। लेकिन दूसरी तरफ, अचानक जरूरी बिजनेस मैसेज नजर न आने से कुछ यूजर्स के लिए परेशानी भी खड़ी हो सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और जल्द ही बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया जा सकता है। खास बात यह है कि WhatsApp खुद ही 24 घंटे के अंदर बिजनेस चैट्स को अलग सेक्शन में व्यवस्थित कर देगा। यूजर्स को इसके लिए कोई सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बदलाव के बाद यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे और बार-बार लंबी चैट लिस्ट स्क्रॉल करने से भी बचेंगे।

इसी के साथ WhatsApp ने हाल ही में यूजरनेम फीचर को भी रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अब यूजर्स अपने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम शेयर कर सकेंगे, जिससे उनकी प्राइवेसी पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, आने वाले समय में WhatsApp एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च कर सकता है, जिसे WhatsApp Plus कहा जा रहा है। इस प्लान के तहत यूजर्स को एक्स्ट्रा फीचर्स मिल सकते हैं, जैसे ज्यादा चैट पिन करने का विकल्प, अलग-अलग ऐप आइकन, कस्टम कलर, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स और नए मैसेज रिएक्शन।

हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि बेसिक सुविधाएं जैसे चैटिंग, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग आगे भी फ्री ही रहेंगी। लेकिन इन नए बदलावों के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि WhatsApp का अनुभव यूजर्स के लिए कितना आसान बनता है या फिर यह नया फीचर उनके लिए नई उलझन खड़ी करता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close