कैबिनेट का छात्रों को लेकर बड़ा फैसला, UPSC की पीटी पास करने पर मिलेंगे 1.50 लाख, इन छात्रों का स्टाइपेंड भी बढ़ा

The Cabinet has made a major decision regarding students, passing the UPSC PT will earn 1.50 lakh rupees, and the stipend of these students has also been increased.

रांची। हेमंत कैबिनेट ने छात्र हित में भी कई बड़े फैसले लिये। जहां राज्य मंत्रिपरिषद ने स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है, तो वहीं यूपीएसी की पीटी उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी को भी 1.50 लाख रुपये की सहायत देने का फैसला लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैबिनेट ने एक बेहद अहम फैसला लेते हुए निर्णय लिया है कि वैसे अभ्यर्थी, जिन्होंने UPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास की है, उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 1.50 लाख रुपये की राशि अब दी जायेगी, पहले ये राशि 1 लाख रुपये मिला करती थी। वहीं लाभान्वित होने वाले छात्रों के परिवार की आय की सीमा को बढाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है। इस योजना में पारिवारिक आय सीमा भी बढ़ा दी गई है। अब 2.5 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई, जिससे अधिक छात्र लाभान्वित होंगे.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं स्वास्थ्य विभाग के एक अन्य एजेंडे पर निर्णय लेते हुए कैबिनेट ने होम्योपैथिक कॉलेज गोड्डा के छात्रों के मासिक स्टाइपेंड राशि में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। पहले ये राशि 10000 रुपये मिला करता था, लेकिन ये राशि अब बढाकर 17000 रुपये कर दी जायेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची विश्वविद्यालय के अंतगर्त अंगीभूत कॉलेजों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई. संबंद्था प्राप्त उप शास्त्री और शास्त्री स्तर के संस्कृति कॉलेजों में पंचम, छठा और सातवां वेतन मान देने की स्वीकृति दी गई. कैबिनेट की बैठक में बालूमाथ और सिमरिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी गई. बालूमाथ डिग्री कॉलेज के लिए 78 करोड़ 42 लाख और चतरा में डिग्री कॉलेज के लिए 34 करोड़ 62 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई।

Related Articles

close