झारखंड: राज्यकर्मियों के स्वास्थ्य बीमा को लेकर बड़ा फैसला, नयी बीमा कंपनी से एग्रीमेंट के साथ अब मिलेगा ये खास लाभ, एंबुलेंस की एप से होगी बुकिंग

Jharkhand: A major decision regarding health insurance for state employees. Agreement with a new insurance company will now provide these special benefits. Ambulances can be booked through an app.

रांची। राज्य में अब मोबाइल से भी एंबुलेंस को बुक किया जा सकेगा। जल्द ही स्वास्थ्य की तरफ से एप तैयार किया जायेगा, जिसमें ये सुविधा मिलेगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के एसीएस अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राज्यकर्मियों के बीमा और एंबुलेंस सेवा को लेकर चर्चा की गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नयी बीमा कंपनी का होगा चयन

एसीएस अजय कुमार सिंह ने बैठक में राज्यकर्मियों के बीमा योजना को लेकर अहम निर्देश दिया। एसीएस ने कहा कि राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना को संचालित कर रही बीमा कंपनी का दो तीन महीने में समाप्त हो जायेगा। ऐसे में फरवरी महीने के पूर्व नयी बीमा कंपनी का चयन किया जायेगा, ताकि कर्मचारियों को सुचारू रुप से बीमा का लाभ मिलता रहे। राज्य कर्मियों एवं उनसे जुड़े अन्य कर्मियों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में इस बात का भी निर्देश दिया गया कि प्रमुख अस्पतालों में सीजीएचएस दर पर इलाज सुनिश्चित किया जाए और अस्पतालों को इसके अंतर्गत सूचीबद्ध किया जाए। एसीएस ने निर्देश दिया है कि राज्य से सटे बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के जिलों और सभी महानगरों में भी सीजीएचएस दर पर अस्पतालों का निबंधन कराया जायेगा। राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत बाहर इलाज कराने में किसी तरह की बाधा न आए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एंबुलेंस सेवा को लेकर शुरू हो नया एप

108 एंबुलेंस सेवा को लेकर अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि एक मोबाइल ऐप विकसित किया जाए, जिसके माध्यम से ऐप डाउनलोड कर या 108 नंबर डायल कर आसानी से एंबुलेंस बुलाई जा सके। निजी एंबुलेंस को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा और उन्हें प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। ऐसी एंबुलेंस का विभागीय सर्टिफिकेशन, निबंधन और नियमित मूल्यांकन किया जाएगा, नियमों का उल्लंघन करने पर निबंधन रद्द किया जा सकेगा।

 

स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान कहा कि ममता वाहन को भी ऐप से जोड़ने, सॉफ्टवेयर के लिए आरएफपी तैयार करने और एंबुलेंस संचालन से जुड़ी कंपनी द्वारा सॉफ्टवेयर रन कराने के निर्देश दिए। इस सॉफ्टवेयर को हर वर्ष अपडेट किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने मौजूदा एंबुलेंस की डेंटिंग-पेंटिंग कराने और नई खरीदी जाने वाली एंबुलेंस की प्रत्येक चार वर्ष में पेंटिंग सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया, जिससे एंबुलेंस बेहतर स्थिति में रहकर आम जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा सकें।

Related Articles

close