बड़ी वारदात : डायन का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाकर मार डाला… बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भी किया हमला

गया । आजकल पेट्रोल से जलाकर मार देने वाली घटना आम हो गई है। कभी दहेज के चक्कर में तो कभी शादी से इंकार करने पर, या कुछ आरोप लगा कर, कुछ नहीं तो…… आग में जला दी जाती है। ऐसे ही एक घटाना बिहार के गया से आ रही है। महिला को डायन बता कर जिंदा जलाया गया। महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दिल दहला देने वाली घटना इमामगंज थाना क्षेत्र की है। महिला को डायन बताकर ग्रामीणों ने जिंदा जला दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड से ओझा गुनी की टीम मैगरा थाना के पचमह गांव पहुंची थी। बताया जाता है कि गांव के परमेश्वर भारती की मौत के बाद हेमंती देवी नाम की महिला पर डायन होने का आरोप लगाया था। कहा गया था कि इस महिला ने डायन का गुण करके परमेश्वर भर्ती को मार डाला है। इसी को लेकर ग्रामीण कई बार हेमंती देवी के घर पहुंचे। कई बार के प्रयास के बाद ग्रामीणों की भीड़ हेमंती देवी के घर में घुस गई और उसे घर के कमरे से खींच कर मारपीट की। फिर कमरे में ही कपड़े में लपेट कर उसे जिंदा जला दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पर भी ग्रामीणों ने किया हमला

मॉब लिचिंग की घटना से पहले मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। किंतु अंधविश्वास में लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। बाद में फिर से पुलिस की टीम पहुंची। किंतु तब तक अंधविश्वास में मॉब लिचिंग करने वाले अपने मनसा में कामयाब हो चुके थे। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है । मृतिका हेमंती देवी के पुत्र सोनू ने पूरा घटनाक्रम बताया।

मृतिका के पुत्र ने बताया कि झारखंड के नौडीहा क्षेत्र के ओझा मुन्ना भगत को बुलाया गया था। मुन्ना भगत के इशारे पर मेरी मां को डायन बताया गया और कहा गया कि वह अभी तुरंत नाचेगी। पुत्र ने बताया कि बीते दिन चंद्रदेव भुइयां के पुत्र परमेश्वर भारती की मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इमामगंज के एसडीपीओ मनोज राम ने कहा कि महिला के डायन होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों द्वारा महिला को जिंदा जलाया गया। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। जल्द ही संलिप्त सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close