CGBSE की 12th की मेरिट लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी….55 मिनट बाद बदलनी पड़ी पूरी लिस्ट, जानिए पूरा मामला

रायपुर 14 मई 2022। 12वीं की रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। रिजल्ट जारी होने के 55 मिनट के भीतर ही 12वीं का टॉपर बदल गया। 12वीं के जिस टॉपर को बधाई देने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था, वो अचानक से चौथे पर खिसक गया, जबकि जो 35वें नंबर पर थी, वो अचानक से पहले नंबर पर आ गयी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की इस गड़बड़ी की वजह से कई बच्चों को मेरिट लिस्ट में अपनी पोजिशन गंवानी पड़ी। हालांकि अंकों के लिहाज से पहले से ही 12वीं की टॉपर कुंती साव थी, जिसने 491 नंबर पाये थे। लेकिन पहली मेरिट लिस्ट जो जारी हुई, उसमें उसे दिखाया ही नहीं गया, जबकि उसकी जगह पर बालोद के रीतेश कुमार साहू को टॉपर बता दिया गया।
आईये अब आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर हुआ क्या ?…दरअसल हुआ ये कि 12 बजे रिजल्ट जारी हुआ और करीब 5 मिनट के बाद टॉपर की लिस्ट CGBSE की आफिशियर व्हाट्सएप ग्रुप में डाली गयी। लिस्ट में रीतेश कुमार साहू को 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बताया गया। रीतेश के कुल 478 अंक थे। जबकि उसी लिस्ट में रायगढ़ की कुंती शाव 35वें नंबर पर थी, जिसे 98.20 अंक मिले थे। और उसके कुल 491 अंकर मिले थे।

रीतेश टॉपर से चौथे पर खिसक गये

उधर मेरिट लिस्ट जारी हुई और इधर रीतेश को बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। कई टीवी चैनल और वेबसाइट पर नाम फ्लैश होने लगे, कई जगहों पर पर इंटरव्यू भी चल गये। लेकिन तभी अचानक से 12.55 पर एक नयी मेरिट लिस्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने डाली। जिसमें पूरी मेरिट लिस्ट ही बदल गयी। रीतेश साहु जो टॉपर थे, वो चौथे नंबर चले गये, जबकि 35वें पर नंबर कुंती साहू 1ST पोजिशन पर आ गयी।
कमाल की बात ये है कि खुशबू वाधवानी 482 अंकों के साथ दूसरे, रेणुका चंद्रा 479 अंकों के साथ तीसरे, रीतेश कुमार साहू 478 अंकों के साथ चौथे और शिवम साव 477 अंकों के साथ चौथे नंबर पर नयी मेरिट लिस्ट में थे। जबकि पहले जारी हुए लिस्ट में दूसरे नंबर की खुशबू वाधवानी 32वें, 31वें नंबर पर रेणुका चंद्रा थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले ही लिस्ट में दूसरे नंबर की टापर पहुंच गयी 15वें नंबर पर

इससे पहले जो मेरिट लिस्ट जारी हुई थी उसमें रितेश साहू पहले नंबर पर थे, जो नयी लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गये, जबकि दूसरे नंबर की संजना वर्मा दूसरे नंबर से 15वें नंबर पर चली गयी। वहीं तीसरे नंबर पर आये विमल कुमार तो टॉप टेन से ही आउट हो गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close