बड़ी खबर : 111 मौत, भूकंप ने मचाई जोरदार तबाही, कई इमारतें भी जमींदोंज, मची चीख पुकार

बड़ी खबर : एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार गांसु प्रांत में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके सैकड़ों लोगों की जान ले ली. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने भूकंप को लेकर बताया कि सोमवार रात 23:59 बजे उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में तेज भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये.

गांसु के प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि कई इमारतें ध्वस्त हो गईं. चीन की सरकारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांसु और किंघई प्रांतों में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 111 लोग मारे गए हैं. 230 से अधिक घायल हो गए. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान काउंटी, डियाओजी और किंघई प्रांत में हुआ है. यहां कई इमारतें गिरने से लोग मलबे में दब गए, जिन्हें निकालने में रेस्क्यू टीमें जुटी हैं. मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close