बड़ी खबर: CM के घर पर आगजनी की कोशिश, पुलिस ने उग्र भीड़ को खदेड़ा

इंफाल: मणिपुर में गुरुवार को भीड़ ने राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खाली आवास पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, घर में कोई नहीं रहता है। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने सीएम के परिवार के खाली घर पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने भीड़ को रोक लिया।

मणिपुर के सीएम के घर पर हमले की कोशिश

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि इंफाल पूर्व के हिंगिंग इलाके में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने एन बीरेन सिंह के पैतृक आवास को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे विफल कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि भीड़ को आवासा से सौ मीटर पहले ही रोक दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close