बड़ी खबर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, लेकिन धमाके की चपेट में आए कोबरा सहायक कमांडेंट; हालत नाजुक
Big news: Naxalite plot foiled, but Cobra Assistant Commandant hit by blast; condition critical

चाईबासा: Chaibasa IED Blast की घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों को उजागर कर दिया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा गांव के पास रविवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच जंगल में आईईडी विस्फोट हुआ।
इस विस्फोट में COBRA 209 Battalion के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सारंडा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार सुबह सुरक्षा बलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। ऑपरेशन के दौरान जंगल में लगाए गए आईईडी की चपेट में अधिकारी आ गए और जोरदार विस्फोट हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर के डीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।











