बड़ी खबर: चुनाव के दौरान गोलीबारी, बम भी फेंके गये, पुलिस ने इलाके को घेरा, एक नेता की गयी जान

Big news: Firing during elections, bombs were also thrown, police surrounded the area, a leader was killed.

Election Big News: चुनाव के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। गोलीबारी में एक नेता की जान चली गयी। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। इधर गोलीबारी की सूचना पर पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की है। जहां उपचुनाव हो रहा है। जगतदल इलाके में टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के नेता की बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की पहचान जगतदल वार्ड नंबर- 12 के पूर्व अध्यक्ष अशोक शॉ के रूप में हुई। वारदात के समय बदमाशों ने उन पर बम भी फेंका, जिससे आसपास के लोग भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. वहीं टीएमसी नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जगतदल पुलिस थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान के सामने खड़े अशोक शॉ को बदमाशों ने गोली मारी और उन पर बम भी फेंका. बमबाजी के दौरान अशोक शॉ के आसपास खड़े अन्य लोग घायल हो गए. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अशोक शॉ सहित अन्य घायलों को भाटपारा सरकारी अस्पताल ले गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अशोक को निकटवर्ती भाटपाड़ा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हमले में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संदिग्धों से पूछताछ शुरू हो चुकी है। हमें इस हत्या में अब तक कोई राजनीतिक संबंध नहीं मिला है। इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जगदल थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। तृणमूल ने हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, भाजपा ने आरोपों को खारिज किया है।

Related Articles

close