बड़ी खबर: झारखंड में चुनाव के पहले ED का छापा, 17 जगहों पर चल रही कार्रवाई,

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी तब हुई है, जब कल झारखंड में पहले चरण का चुनाव होना है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

मामला झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा है। एजेंसी के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने बांग्लादेशी नागरिकों की कथित अवैध घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के अलावा चुनावी राज्य झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी के झारखंड कार्यालय द्वारा दोनों पड़ोसी राज्यों में कुल 17 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एजेंसी ने सितंबर में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी के एक मामले की जांच के लिए केस दर्ज किया था, जिससे कथित तौर पर काले धन की सप्लाई हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार पर इस तरह की घुसपैठ में मदद करने का आरोप लगाया है, जिससे हालिया चुनाव अभियान के दौरान संथाल परगना और कोल्हान इलाकों के आदिवासी इलाकों के डेमोग्रेफिक लैंडस्केप में बदलाव आया है। विधानसभा चुनाव का पहला चरण बुधवार को 43 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्धारित है, जबकि दूसरा चरण 38
सीटों के लिए 20 नवंबर को होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close