बड़ी खबर: मंत्री के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी…700 करोड़ के लोन घोटाले का मामला

बड़ी खबर: मंत्री के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी…700 करोड़ के लोन घोटाले का मामला

ईडी द्वारा सपा नेता विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई को लेकर खबर सामने आई है। इस छापेमारी में लखनऊ, गोरखपुर, और मुंबई में बने कुल 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाए गए। यह कार्रवाई गंगोत्तरी इंटरप्राइजेज कंपनी से जुड़ी हुई है, जिसमें 700 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले का मामला सामने आया है।

इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सपा नेता के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। यह छापेमारी वित्तीय अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों की जांच के तहत की गई है।सपा नेता विनय शंकर तिवारी के खिलाफ की गई यह कार्रवाई राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईडी ने चिल्लूपार सीट से पूर्व विधायक और सपा नेता विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर एक साथ लखनऊ, गोरखपुर से मुंबई तक ताबड़तोड़ छापेमारी की है। विनय तिवारी करोड़ों के बैंक लोन घोटाले में फंसे हुए हैं। ईडी ने सोमवार को गंगोत्री इंटरप्राइजेज के ऑफिसों पर एक साथ छापेमारी की है। सोमवार की सुबह हुई इस कार्रवाई को एक साथ अंजाम दिया गया है। ईडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाना है।

बड़ी खबर: मंत्री के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी…700 करोड़ के लोन घोटाले का मामला

ईडी की जांच में सामने आया था कि मेसर्स गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने प्रमोटरों, निदेशकों, गारंटरों के साथ मिलकर बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ लिया था। इस रकम को बाद में उन्होंने अन्य कंपनियों में डायवर्ट कर दिया और बैंकों की रकम को वापस नहीं किया। इससे बैंकों के कंसोर्टियम को करीब 754.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नवंबर 2023 में जब्त कर दिया था। ईडी ने यह कार्रवाई विनय तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेस लिमिटेड द्वारा बैंकों के कंसोर्टियम का करीब 1129.44 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में की थी। बैंकों की शिकायत पर सीबीआई मुख्यालय ने केस दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने भी विनय तिवारी समेत कंपनी के समस्त निदेशक, प्रमोटर और गारंटर के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

2023 में राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय ने विनय शंकर तिवारी की गोरखपुर, महराजगंज और लखनऊ स्थित कुल 27 संपत्तियों को जब्त किया था। इसमें कृषि योग्य भूमि, व्यवसायिक कांप्लेक्स, आवासीय परिसर, आवासीय भूखंड आदि शामिल हैं।महालक्ष्मी के 3 आसान उपाय: आज ही करें, घर में बरसेगा पैसा और बनी रहेगी सुख-समृद्धि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close