बड़ी खबर: 53 पुलिस अफसरों पर दर्ज हुई FIR, पुलिस विभाग में मचा हड़ंकप, जानिये SP ने क्यों लिया इतना बड़ा एक्शन

Big news: FIR registered against 53 police officers, panic in the police department, know why SP took such a big action

Police News: SI और ASI समेत कुल 53 पुलिस अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि इन पुलिस अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से नहीं किया। मामला बिहार के गोपालगंज का है। जहां एक साथ 53 पुलिस अफसरों पर अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी के निर्देश पर ये कार्रवाई की गयी है। पुलिस अधिकारियों पर आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन पुलिस अफसरों पर केस के अनुसंधानक (आइओ) रहते हुए कांड का प्रभार दूसरे अफसरों को नहीं दिया। कुचायकोट, गोपालपुर, महम्मदपुर और बरौली थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। ये सभी केस पांच से 10 साल पुराने बताये जा रहें हैं। इनकी लापरवाही से कई मामले वर्षों से पेंडिंग पड़े हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये है पूरा मामला 

सभी 53 पुलिस अफसरों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा पिछले दिनों किये गये लंबित केसों की समीक्षा में यह मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थानों में मामला दर्ज किया गया. आरोपित सभी केस के आइओ जिला से ट्रांसफर होकर दूसरे जिलों में चले गए तो साथ में कई आपराधिक वारदातों की जांच फाइल भी लेकर चले गए. इस कारण पांच से दस साल से अधिक समय से सैकड़ों केस पेंडिंग पड़े हुए हैं। अब इस कार्रवाई के हड़कंप मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इन पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई FIR

कुचायकोट थाने के पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार, कृष्णा तिवारी, शंभू मांझी, रितेश कुमार सिंह, भगवान तिवारी, अंबिका प्रसाद मंडल, रामवृक्ष पासवान, अर्जुन प्रसाद, सुमन कुमार मिश्रा, अजय कुमार, बिनोद कुमार शामिल हैं. वहीं, गोपालपुर थाने के अनिल कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, सोमारू राम शामिल हैं. बरौली थाने के मुनीलाल सिंह, गिरजा प्रसाद सिंह, एमके तिवारी, रामबली सिंह, डोमन रजक, विजय कुमार सिंह, चंद्रिका प्रसाद, महामाया प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, रूपेश कुमार मिश्रा, बदरी प्रसाद यादव, दिलीप कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अशोक चौधरी, जुबैर अहमद खां, रामेश्वर महतो, राजेंद्र प्रसाद यादव, जितेंद्र सिंह, आरएन राम, महम्मद सनाउल, बिनोद शर्मा, रामप्रवेश राय, संजीव कुमार, राम अयोध्या पासवान, सुरेश पासवान, एस अंसारी, एमएम झा, राजदेव प्रसाद यादव, कन्हैया तिवारी, सुरेश ठाकुर, रामनिहोरा राय, समीर अहमद, एनके सिंह, एके सिंह, उग्रनाथ झा, राजकुमार क्षत्रिय, संजय कुमार यादव शामिल हैं। महम्मदपुर थाने के अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, बागेश्वर राम शामिल हैं।

Related Articles

close