Jharkhand ब्रेकिंग : CRPF की जगह अब IRB जवान लेंगे नक्सलियों से लोहा,आदेश जारी

रांची : पुलिस मुख्यालय की तरफ़ से नया आदेश जारी किया गया है। अब आईआरबी जवानों के हाथों में नक्सल विरोधी अभियान की कमान होगी. झारखंड – बिहार सीमा पर नक्सल अभियान में सीआरपीएफ की जगह आईआरबी के जवानों को तैनात किया जाएगा. आईआरबी के जवानों की तैनाती बिहार से सटे पलामू के इलाके में की जाएगी. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है.

दो दशक के बाद बिहार सीमा पर सीआरपीएफ की जगह आईआरबी नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व करेगी. पलामू में सीआरपीएफ 134 बटालियन की सात कंपनियां तैनात थीं. इसके अलावा पलामू, चतरा और लातेहार सीमा पर तैनात थी. इनमें बिहार सीमा पर दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो सभी जगह सीआरपीएफ की कंपनियों को हटा दिया गया है. आईआरबी की टुकड़ी जल्द ही पलामू में तैनात होगी. पलामू के लेस्लीगंज में आईआरबी और जैप का मुख्यालय है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पलामू में सीआरपीएफ के 134 बटालियन को क्लोज किया जा रहा है. पलामू से सीआरपीएफ 134 बटालियन को सारंडा के इलाके में शिफ्ट किया जा रहा है. बताते चलें कि 1995-96 में पहली बार नक्सल विरोधी अभियान के लिए पलामू में सीआरपीएफ की दो कंपनी पहुंची थी. वर्ष 2003-04 में पहली बार पूरी बटालियन की तैनाती की गई थी. उस समय 13वीं बटालियन को तैनात किया गया था. वर्ष 2010-11 में सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन को तैनात किया गया था

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close