बड़ी खबर: झारखंड मंत्री का नाम फाइनल! हेमंत कैबिनेट का फार्मूला हुआ सेट, शाम 4 बजे राजभवन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Big news: He will become minister in Jharkhand! Hemant Cabinet's formula set, Chief Minister Hemant Soren will reach Raj Bhavan at 4 pm

Jharkhand New Chief Minister: तय हो गया है कि झारखंड में इंडी गठबंधन की ही नयी सरकार बनेगी। ये भी तय हो गया कि हेमंत सोरेन नये मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन मंत्री के चेहरे पर अभी सस्पेंस दिख रहा है। हालांकि चर्चाओं में कई नाम सामने आये हैं। इससे पहले कुछ देर में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया जायेगा, कि विधायक दल के नेता के रूप में हेमंत सोरेन को चुनाव किया जाता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री जायेंगे राजभवन 

मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और इंडी गठबंधन के प्रमुख नेता तुरंत ही राजभवन जायेंगे और वहां जाकर अपने विधायकों की लिस्ट सौपेंगे। शाम चार बजे के करीब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजभवन जाकर अपना दावा पेश कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के अलावे राजद के नेता भी राजभवन जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

सरकार बनाने का ये फार्मूला होगा तैयार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चर्चा है कि सरकार बनाने को लेकर गठबंधन के नेताओं की प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। इसके मुताबिक गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी झामुमो से सबसे ज्यादा 6 विधायक मंत्री बनेंगे, वहीं कांग्रेस के चार और राजद के 1 मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं भाकपा के सरकार में शामिल होने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

 

ये बन सकते हैं मंत्री 

सरकार का फार्मूला तैयार हो गया है। चाईबासा से विधायक दीपक बिरुवा, घाटशिला से जीते रामदास सोरेन, मथुरा महतो, अल्पसंख्यक कोटे से हफीजुल हसन का मंत्री बनना तय है। कल्पना सोरेन के मंत्री बनने की चर्चा नहीं है। वहीं कांग्रेस कोटे से दीपिका पांडेय, रामेश्वर उरांव और इरफान अंसारी का मंत्री बनना तय है। राजद कोटे से सुरेश पासवान मंत्री बन सकते हैं।

 

इंडी गठबंधन को मिली है 56 सीट 

शनिवार को आए चुनावी नतीजों में INDIA ब्लॉक ने 81 सीटों में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो बहुमत के आंकड़े 41 से 15 सीट अधिक है।INDIA ब्लॉक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 34 , कांग्रेस 16, राजद 4 और भाकपा माले 2 सीटों पर जीता है। INDIA अपने गढ़ संथाल और कोल्हान को बचाने में कामयाब रहा है। दोनों इलाके में भाजपा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है।घुसपैठ और रोटी-बेटी-माटी के दम पर राज्य की सत्ता में वापसी का दंभ भरने वाली भाजपा 21 सीटों पर सिमट गई है। जो पिछली बार यानी 2019 से 4 सीट कम है। 2019 में भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं।

Related Articles

close