बड़ी खबर : लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी, कुछ देर में फ्लाइट होगी रवाना

Big news: Lalu Yadav's health deteriorated, preparations are on to take him to Delhi by air ambulance, flight will depart shortly

Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गयी है। बताया जा रहा है कि सुबह अचानक उनका शुगर लेवल कम हो गया। डेली रूटीन चेकअप में शुगर लेवल की जानकारी मिली है। लालू यादव की तबियत खराब होने की सूचना के बाद राबड़ी आवास में हलचल देखी जा रही है। सूत्रों की मानें तो इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था हो रही है।

राबड़ी आवास पर लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी है। बुधवार यानी आज दोपहर 2 बजे एयर एंबुलेंस से लालू को इलाज के लिए दिल्ली भेजने की तैयारी है।इसके चलते बीते दो दिनों से वे बीमार चल रहे हैं. आज (बुधवार) सुबह से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है. ऐसे में राबड़ी आवास पर ही लालू यादव का इलाज किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि पिछले साल (2024) सितंबर के महीने में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें एक स्टेंट लगा है, इससे पहले सिंगापुर में 2022 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी।

परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी सेहत में अचानक गिरावट आई, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इलाज के दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें, लालू यादव किडनी, हृदय और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. हाल ही में उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था, लेकिन, फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close