बड़ी खबर- छात्रों पर लाठीचार्ज: JSSC CGL को लेकर प्रदर्शन में लाठीचार्ज, कई छात्रों के घायल होने की खबर, कई हिरासत में

Big news- Lathi charge on students: Lathi charge in protest regarding JSSC CGL, news of many students injured, many detained

JSSC CGL: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल होने की खबर है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की भिड़ंत हुई जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं। नामकुम बाजार में आंदोलनरत छात्र और पुलिस के बीच जमकर टकराव होता रहा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र महतो एवं कुछ अन्य छात्रों पर पुलिस ने बीच सड़क पर जमकर लाठी भांजी और घसीटते हुए गाड़ी में बिठाकर थाना ले गई। इतना ही नहीं राज्य के विभिन्न जिलों से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय घेराव करने पहुंचे परीक्षार्थियों को पुलिस ने जबरन यहां से हटाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

एटीएम लॉ एंड ऑर्डर ने इस कार्रवाई का कमान खुद संभाल रखा था, साथ ही ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार छात्र दिन के करीब 12 बजे नामकुम बाजार स्थित मैदान पहुंचे जिसकी भनक प्रशासन को मिली और उसके बाद कार्रवाई का दौड़ शुरू हुआ।

 

इधर, आंदोलनकारी छात्रों ने दावा किया कि वे जेएसएससी कार्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि निषेधाज्ञा 500 मीटर के दायरे में लागू थी। एक छात्र ने आरोप लगाया, ‘हमने कोई कानून नहीं तोड़ा। इसके बावजूद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हमारे नेता देवेंद्र नाथ महतो की पिटाई करने के बाद उन्हें ले गई।

 

  • आपको बता दें, झारखंड कर्मचारी आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन 21 और 22 सितंबर 2024 को किया था. परीक्षा होने के बाद छात्रों ने पेपर लीक का आरोप लगा कर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। इस बीच आयोग ने सफल हुए छात्रों की लिस्ट जारी कर दी जिसके बाद छात्र उग्र हो गए और कई शहरों में प्रदर्शन करने लगे। आयोग ने 16 से 20 दिसंबर को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय की थी. जिसके बाद छात्रों ने आयोग कार्यालय में जाकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

Related Articles

close