बड़ी खबर : अगले आदेश तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, आदेश जारी

रांची : देवघर में राजकीय श्रावणी मेला में तैनात पुलिसकर्मियों की अगले आदेश तक के लिये सभी प्रकार की छुट्टी स्थगित कर दी गई है. देवघर एसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
आदेश में बताया गया है कि श्रावणी मेला-2023 के मलमास पक्ष की समाप्ति के पश्चात् द्वितीय मेला अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिये काफी भीड़ होने की संभावना है, इसको देखते हुए सभी प्रकार के अवकाश को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है. सभी ओपी, टीओपी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे.
ये खबर भी पढ़ें…










