बड़ी खबर: अब बदल जाएगा आपका PAN कार्ड, QR कोड में होगी पूरी कुंडली, जानिये क्या है PAN 2.0…डिटेल
Big news: Now your PAN card will change, the entire horoscope will be in the QR code, know what is PAN 2.0…details

PAN 2.0: केंद्र सरकार कई बड़े फैसले लिये हैं। कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये। अटल नवाचार मिशन (एआईएम) को जारी रखने को मंजूरी दे दी है, जिसमें कार्य का दायरा बढ़ा दिया गया है और 31 मार्च, 2028 तक 2,750 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. इसके अलावा वन नेशन और वन सब्सक्रिप्शन और राष्ट्रीय ऑर्गेनिक खेती मिशन शुरू करने को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आयकर विभाग की पैन 2.0 परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है.इसमें करदाता पंजीकरण सेवाओं में प्रौद्योगिकी आधारित परिवर्तन संभव होगा. पैन 2.0 परियोजना पर 1435 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. पैन 2.0 परियोजना करदाता पंजीकरण सेवाओं में प्रौद्योगिकी आधारित बदलाव को सक्षम बनाती है।
कैबिनेट 𝐎𝐧𝐞 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐎𝐧𝐞 𝐒𝐮𝐛𝐬𝐜𝐫𝐢𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 को मंजूरी दी, जो एक सरल, उपयोगकर्ता के अनुकूल और पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से विद्वानों के शोध लेखों और जर्नल प्रकाशन तक देशव्यापी पहुंच प्रदान करने के लिए एक नई केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को मदद मिलेगी और उन्हें विश्व प्रसिद्ध ग्लोबल पब्लिशर्स के पब्लिकेशन आसानी से मिल पाएंगे। वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन के लिए कुल लगभग 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
बदल जायेगा आपका पैन नंबर
बैठक में 1,435 करोड़ रुपये की PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई. इसका मकसद परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) को सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल सिस्टम के लिए ‘कॉमन बिजनेस आइडेंटिफायर’ बनाना है. PAN 2.0 प्रोजेक्ट के तहत PAN कार्ड को QR कोड के साथ मुफ्त में अपग्रेड किया जाएगा.
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. PAN 2.0 प्रोजेक्ट पर 1435 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
PAN/TAN 1.0 इकोसिस्टम का एडवांस रूप
इस प्रोजेक्ट का मकसद बेहतर गुणवत्ता के साथ पहुंच में आसानी और सर्विस का तेज डिलीवरी है. यह प्रोजेक्ट टैक्सपेयर्स के बेहतर डिजिटल अनुभव के लिए PAN/TAN सर्विस के टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए टैक्सपेयर्स रजिस्ट्रेशन सर्विस की बिजनेस प्रोसेस को फिर से तैयार करने के लिए लाई गई एक ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट है. बयान के मुताबिक, यह मौजूदा PAN/TAN 1.0 इकोसिस्टम का एडवांस रूप होगा।
लगभग 78 करोड़ पैन जारी
देश में फिलहाल लगभग 78 करोड़ पैन जारी किए गए हैं. इनमें से 98 फीसदी पैन इंडिविजुअल लेवल पर जारी किए गए हैं।
क्या होता है PAN कार्ड
गौरतलब है कि परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन कार्ड (Pan Card) 10 अंकों का एक ऐसा नंबर होता है जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जारी किया जाता है.सभी भारतीयों के लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है.
ये ना सिर्फ पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल होते हैं बल्कि इनका उपयोग वित्तीय मामलों में भी होता है. आपको बैंक अकाउंट ओपन करना हो या कोई प्रॉपर्टी खरीदनी हो पैन कार्ड होना जरूरी होता है।












