बड़ी खबर : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर मारी गोली चार गोलियां

जयपुर। राजस्थान से एक बड़ी खबर आ रही है। राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि बदमाशों ने गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी हैं। घटना के वक्त गोगामेड़ी अपने घर में थे। लॉरेस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में धमकी दी थी।

यहां देखें वीडियो

सुखदेव सिंह को श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने मंगलवार गोगामेढ़ी पर गोलियां चलाईं। फिर भाग निकले। गोगामेढ़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस का कहना है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए थे. हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग कर दी। सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों ने गनमैन नरेंद्र को भी मारी गोली। घटना की जानकारी मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी पड़ताल में जुटी है। श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना है। लॉरेस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में धमकी दी थी। मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया था।

सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी को गोलियां कहा लगी है और किन लोगों ने चलाई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे। उन्होंने करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेढ़ी उसके अध्यक्ष थे। वे फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से चर्चा में आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close