बड़ी खबर: छह अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, और भी हो सकती है गिरफ्तारी

CBI Big Action : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को डिपार्टमेंट में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं. गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया. शिकायतों के सत्यापन में पहली नजर में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया. द‍िल्‍ली में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को आम बोलचाल की भाषा में ‘6 नंबर की पुलिस’ कहा जाता है। खबरों की मानें, तो सीबीआई को शिकायतें मिल रही थीं कि दिल्ली से लेकर गुड़गांव बॉर्डर इलाके में ये लोग घूम रहे हैं और रिश्वत ले रहे हैं।

इसके बाद सीबीआई ने टीमें बनाई और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अफसरों को पकड़ने के लिए जाल बिछा लिया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, सीबीआई ने अभी तक इन अधिकारियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल, सभी से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खबरों की मानें, तो दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद ही सीबीआई की रडार पर ये अध‍िकारी आए थे। तब से ही इनकी ट्रैकिंग की जा रही थी। पूछताछ के बाद ही इनसे कुछ और राज खुलने सकते हैं और इससे जुड़े अन्य अधिकारियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close