बड़ी खबर: कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज बढ़ेगी ? सदन में मंत्री ने दे दिया अब ये जवाब, रिटायरमेंट एज को लेकर प्रस्ताव…

Big news: Will the retirement age of employees increase? The minister has now given this answer in the House, proposal regarding retirement age...

Retirement Age Policy: कर्मचारियों के रिटायरमेंट एज बढ़ाने को लेकर काफी वक्त से अटकलें तेज है। कई बार इस मुद्दे पर प्रस्ताव सरकार के पास पहुंचे और फैसला लिये जाने जैसी बातें भी सामने आ रही थी। अब केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के रिटायरमेंट एज को लेकर पुख्ता जानकारी आ गयी है। रिटायरमेंट उम्र (Retirement Age) को लेकर लोकसभा में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जवाब दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक सवाल के जवाब में लोकसभा में बताया गया है कि कि सरकार अपने कर्मचारियों के रिटायरमेंट आयु में बदलाव के किसी प्रस्तातव पर विचार नहीं कर रही है। लिखित जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के रिटायरमेंट से पैदा होने वाली रिक्तियों को समाप्त करने की कोई पॉलिसी (Retirement Age Policy) नहीं है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब रिटायरमेंट एज पर जवाब देकर केंद्रीय मंत्री ने सभी अटकलों को समाप्त कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज बढ़ सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट आयु में बदलाव को कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचारधीन नहीं है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल सदन में सवाल पूछा गया था कि क्या किसी सरकारी कर्मचारी संघ या संगठन ने सेवानिवृत्ति आयु में बदलाव की मांग की है, तो जितेंद्र सिंह ने जवाब दिया कि राष्ट्रीय परिषद के कर्मचारियों की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

 

केंद्र और राज्य सरकारों में सेवानिवृत्ति की आयु में असमानताओं के सवाल पर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे डेटा को बनाए नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार में ऐसा कोई डेटा सेंट्रलाइज तौर पर नहीं रखा जाता है, क्योंकि यह विषय राज्य सूची में आता है। उनका यह बयान पब्लिक सेक्टर में रिटायरमेंट उम्र में संभावित बदलाव के बारे में लगातार चल रही अटकलों के बीच आया है।

 

ज्यादातर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्तमान सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष है, जबकि एजुकेशन और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे कुछ क्षेत्रों में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु अलग-अलग हो सकती है, जो 65 वर्ष तक हो सकती है। राज्य सरकारें, जो अपनी सेवानिवृत्ति नीतियां स्वयं निर्धारित करती हैं, विभागों में सेवानिवृत्ति की आयु अलग-अलग होती है।

Related Articles

close