मॉडल ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा खुलासा! CBI ने पूर्व जज पर लगाए सनसनीखेज आरोप, कोर्ट ने तुरंत रद्द की जमानत

WhatsApp चैट्स, शरीर पर चोट और वीडियो लीक… जांच में सामने आए ऐसे राज, जिसने सबको चौंका दिया

भोपाल। अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब बेहद सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जो खुलासे किए, उन्होंने पूरे मामले को और रहस्यमयी बना दिया। जांच एजेंसी ने अदालत में दावा किया कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने न सिर्फ ट्विशा के चरित्र को बदनाम करने की कोशिश की, बल्कि उन पर दहेज प्रताड़ना, गर्भपात के लिए दबाव बनाने और सबूतों से छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं।

CBI के इन आरोपों के बाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत तुरंत रद्द कर दी। अदालत के इस फैसले के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब जांच की दिशा पूरी तरह बदलती दिखाई दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CBI ने कोर्ट को बताया कि 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए थे, खासकर उनकी कलाई और कोहनी पर। एजेंसी के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट साफ इशारा करती है कि ये चोटें उस समय नहीं लगीं जब शव को फंदे से नीचे उतारा गया। लेकिन ससुराल पक्ष इन चोटों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

जांच के दौरान सामने आई WhatsApp चैट्स ने भी कई चौंकाने वाले संकेत दिए हैं। CBI का दावा है कि ट्विशा की गर्भावस्था की जानकारी सामने आने के बाद गिरिबाला सिंह और उनके पति समर्थ सिंह ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए और उस पर गर्भपात के लिए दबाव बनाया गया। एजेंसी ने अदालत में यह भी कहा कि पूरे मामले में मानसिक प्रताड़ना का एंगल बेहद गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं, CBI ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर सोशल मीडिया के जरिए सबूतों को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया है। एजेंसी के मुताबिक उन्होंने एक वीडियो क्लिप का छोटा हिस्सा ऑनलाइन लीक कर जांच की दिशा को प्रभावित करने की कोशिश की। CBI ने कहा कि मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए आरोपियों से हिरासत में पूछताछ बेहद जरूरी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वेकेशन जज देवनारायण मिश्रा ने 17 पन्नों का आदेश जारी कर भोपाल की निचली अदालत द्वारा दी गई अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि इस मामले में जांच प्रभावित होने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर, ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भी भोपाल की अदालत ने CBI हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसी की टीम उन्हें पूछताछ के लिए गिरिबाला सिंह के घर भी लेकर पहुंची थी। बता दें कि ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में कथित रूप से फंदे से लटकी मिली थीं, जिसके बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

अब पूरे मामले में कई ऐसे सवाल खड़े हो गए हैं जिनका जवाब CBI की आगे की जांच में सामने आ सकता है। ट्विशा के परिवार ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि उन्हें आखिरकार न्याय मिलने की उम्मीद दिखाई देने लगी है।

Related Articles

close