Para Teacher गोलीकांड में बड़ा खुलासा: स्कूलों में पैसों का होता है बंदरबांट, जानिये गोलीकांड के पीछे की असली कहानी

Big revelation in Para teacher shooting case: Money is wasted in schools, know the real story behind the shooting case

Para Teacher Shoot : स्कूल में चली गोली ने शिक्षकों में हड़कंप मचा दिया है। सवाल ये उठने लगा है कि अगर शिक्षक ही शिक्षक का दुश्मन हो जायेगा, तो फिर स्कूल में बच्चों की हिफाजत कौन करेगा। इससे पहले देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चित्रपोका मध्य विद्यालय में गुरुवार को फायरिंग की घटना हुई है। स्कूल के पारा शिक्षक ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को गोली चला दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोली लगने से स्कूल की प्रधानाध्यापिका चांदनी देवी घायल हो गई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में घायल प्रधानाध्यापिका चांदनी देवी ने बताया कि वह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की तैयारी कर रही थीं। इसी क्रम में स्कूल के पारा शिक्षक शैलेश यादव आ गए और गोली मारकर भाग गए, जिससे वह घायल हो गई हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चांदनी कुमारी ने बताया है कि शिक्षक शैलेश यादव मध्यान भोजन योजना (एमडीएम) के पैसे में हिस्सा मांग रहे थे। प्रधानाध्यापिका ने पैसे देने से मना कर दिया तो शिक्षक ने क्लासरूम में घुस कर उन्हें गोली मार दी। प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी ने बताया कि शिक्षक शैलेश यादव स्कूल में उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। इसी नियत से उन्होंने मुझ पर गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली हाथ में लगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, फायरिंग के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. गोली चलने की आवाज सुनकर रसोइया रुक्मणि देवी और रंजु देवी कार्यालय पहुंचीं। साथ ही आसपास के ग्रामीण भी जुट गए. घटना की जानकारी मोहनपुर थाना की पुलिस को दी गई।जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रिसिंपल चांदनी देवी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है. गोली प्रिंसिपल के हाथ में लगी है।

 

पारा शिक्षक शैलेश कुमार यादव ने गुरुवार को क्लास रूम में गोली मार दी। इस घटना में शिक्षिका चांदनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मोहनपुर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पारा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है । जबकि हथियार की तलाश की जा रही है।

 

बताया जाता है आक्रोशित सहायक शिक्षक ने चांदनी कुमारी को गोली मारने के बाद कुरूमटांड जंगल की ओर आत्महत्या करने चला गया था। समय रहते पुलिस वहां पर पहुंचकर उसे धर दबोचा। आरोपित शिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

close