Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव ने जीती ट्रॉफी, 16 सालों में जो नहीं हुआ, वो हुई बिग बॉस के सेट पर, जानिये कौन है एल्विश

बई। एल्विश यादव ने बिग बॉस OTT-2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर बन गए हैं। 16 सालों में बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस के विनर का ताज अपने नाम किया है। एल्विश की आर्मी और उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। हर कोई जश्न में डूबा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस एल्विश की जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी और 25 लाख रुपए मिल हैं। इसके विनर की दावेदारी में अभिषेक मल्हान भी थे। लेकिन एल्विश की पॉपुलैरिटी के आगे फुकरा इंसान भी फीके पड़ गए। उन्हें जबरदस्त वोट्स मिले हैं।

ये थे शो के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस ओटीटी-2 को आखिरकार अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. शो के टॉप फाइनलिस्ट्स में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और मनीषा रानी ने अपनी जगह बनाई. लेकिन सब को पीछे छोड़ते हुए एल्विश शो जीत गए हैं। हालांकि मनीषा रानी भी जीत की दावेदार थी, लेकिन बिग बॉस ओटीटी-2 का विनर बनने का सपना टूट गया. मनीषा ट्रॉफी जीतने की रेस से बाहर हो गईं। हालांकि वो खुश हैं कि उन्होंने सभी घरवालों को पीछे छोड़कर टॉप-3 में अपनी जगह बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिये कौन हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव 24 साल के हैं। वो हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं। एल्विश एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। साल 2016 में उन्होंने अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू की थी, तभी से वो एक सोशल मीडिया स्टार हैं। एल्विश यादव ने सलमान खान के शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी, लेकिन पहले ही दिन उन्होंने अपने बिंदास एटीट्यूड और हरियाणवी स्वैग से बड़े-बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया।

रॉयल लाइफ जीते हैं एल्विश
एल्विश रॉयल जिंदगी जीते हैं. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं. यूट्यूबर के पास ह्युंडाय वर्ना, सेडान और टोयोटा फॉर्चुनर एसयूवी है। एल्विश के पास पोर्शे 718 बॉक्सटर भी है, जिसकी कीमत 1.70 करोड़ से ज्यादा की है। एल्विश यादव बिग बॉस के विनर बन चुके हैं। शो के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हर महीने की है 8-10 लाख कमाई

यूट्यूब पर एल्विश के 3 अलग चैनल हैं. सभी चैनल्स पर उनके मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं. ‘Elvish Yadav Vlogs’ पर वो रोजाना के अपडेट्स Vlog शेयर करते हैं, जबकि ‘Elvish Yadav’ पर वो अपनी शॉर्ट फिल्में डालते हैं। एल्विश यादव सेलेब्स की रोस्टिंग वीडियोज भी बनाते हैं, जिसके लिए वो सबसे ज्यादा फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर भी एल्विश के 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एल्विश हर महीने यूट्यूब से करीब 8 से 10 लाख रुपये कमाते हैं. यूट्यूब के अलावा एल्विश के कई बिजनेस भी हैं, जिनसे वो मोटी कमाई करते हैं

Related Articles

close