गुवाहाटी रांची से बड़ा चुनावी संकेत जेएमएम ने बदली असम की सियासी तस्वीर…रुझानों ने बढ़ाई हलचल
A Major Electoral Signal from Guwahati and Ranchi: JMM Reshapes Assam's Political Landscape—Trends Spark a Stir.

गुवाहाटी रांची। असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सियासी माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम ने इस बार ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एकला चलो रणनीति का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है।
हालांकि पार्टी कई सीटों पर जीत की दौड़ में आगे नहीं निकल सकी है, लेकिन उसने मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। खास तौर पर कुछ सीटों पर जेएमएम की मजबूत मौजूदगी ने अन्य दलों की गणना को प्रभावित किया है।
मजबात सीट पर जोरदार टक्कर जेएमएम ने दिखाया दम
मजबात सीट इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रही। यहां जेएमएम उम्मीदवार प्रीति रेखा बारला ने 26 हजार 252 वोट हासिल किए और दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। यह प्रदर्शन पार्टी के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है क्योंकि यहां मुकाबला बेहद कड़ा रहा।
डिगबोई में भी मजबूत पकड़ जेएमएम ने बनाई प्रतिस्पर्धी स्थिति
डिगबोई सीट पर भी जेएमएम ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। यहां भारत नायक को 6 हजार 433 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस सीट पर भी पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय और दिलचस्प बना दिया है।
अन्य सीटों पर भी जेएमएम की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
जेएमएम ने सिर्फ दो सीटों तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
भेरगांव पर प्रभात दास पानिका को 10 हजार 997 वोट मिले
मारगेरिटा पर जरनैल मिंज को 6 हजार 846 वोट मिले
रंगापाड़ा पर मैथ्यू टोपनो को 4 हजार 810 वोट मिले
चबुआ पर भूपेन सिंह मुरारी को 4 हजार 190 वोट मिले
बरचला पर अबुल माजन को 3 हजार 748 वोट मिले
बिस्वनाथ पर तेहारु गौर को 3 हजार 581 वोट मिले
सोनारी पर बलदेव तेली को 3 हजार 432 वोट मिले
खुमटाई पर अमित नाग को 3 हजार 39 वोट मिले
नहरकटिया पर संजय बाघ को 2 हजार 754 वोट मिले
तिंगखोंग पर महाबीर बास्के को 2 हजार 619 वोट मिले
डुलियाजान पर पीटर मिंज को 1 हजार 919 वोट मिले
राजनीतिक संकेत साफ जेएमएम ने बढ़ाई अपनी सियासी पकड़
इन रुझानों से यह स्पष्ट होता है कि जेएमएम असम की राजनीति में सीमित दायरे के बावजूद कई सीटों पर असर डालने में सफल रही है। मजबात और डिगबोई जैसी सीटों पर दूसरा स्थान हासिल करना पार्टी के लिए उत्साहजनक संकेत माना जा रहा है।












