Bihar CET B.Ed Counselling : बिहार बीएड के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू… जानिये किस तरह से करें रजिस्ट्रेशन पूरा

पटना। शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाह रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दो वर्षीय बीएड कोर्स और शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए आनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो गयी है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की पक्रिया 4 अगस्त 2022 तक होगी। ऐसे में उम्मीदवार बिना किसी देरी किये ही काउंसिलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in पर जा सकते हैं

आपको बता दें कि शिक्षा विभाग के नियम के मुताबिक काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियोंको रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। रजिस्ट्रेशन के बिना काउंसिंलिंग की इजाजत नहीं दी जायेगी। अभ्यर्थियों का काउंसिंलिंग का रजिस्ट्रेशन ज्यादा से ज्यादा 12 कालेजों के लिए ही हो सकता है। अभ्यर्थियों को आवंटन महाविद्यालयों / संस्थान कॉलेज का अलॉटमेंट मेंधा, रोस्टर एवं महाविद्यालय चुनाव की वरीयता के आधार पर किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close