कर्मचारी ब्रेकिंग: कैबिनेट से कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, HRA में 1 से 4 फीसदी तक बढ़ा, जानिये किन कर्मचारियों को कितना-कितना होगा फायदा

Cabinet Meeting Decesion: आचार संहिता खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए राज्य सरकार ने HRA में बढ़ोत्तरी को हरी झंडी दे दी है। वहीं आंचल योजना के तहत राशि जारी करे पर भी कैबिनेट की हरी झंडी मिली। सरकारी कर्मचारियों के हाउस अलाउंस में इजाफा किया गया है। राज्य वेतन आयोग की अनुशंसा पर हाउस अलाउंस के मौजूदा दर में संशोधन किया गया। इस संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मियों के हाउस अलाउंस में 1 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। पटना जैसे Y श्रेणी के शहर में हाउस अलाउंस 16 से बढ़ाकर 20 फीसदी, जेड श्रेणी के शहर जैसे बिहारशरीफ, नवादा, बेतिया, मोतिहारी जिला हेडक्वार्टर में 7.5 से 10 फीसदी और अवर्गितकृत शहर जैसे सब डिवीजन और छोटे टाउन में मकान किराया 6 फीसदी से बढ़कर 7.5 फीसदी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र का हाउस अलाउंस 4 से 5 फीसदी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली-2024 को मंजूरी दी गई है। इस नियमावली के तहत बेरोजगारों को रोजगार के लिए आवेदन देना होगा। आवेदक को 15 दिनों के भीतर रोजगार नहीं मिलता है तो मांग तिथि से तय सीमा के भीतर दैनिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close