वाह मंत्री जी! सड़क पर तड़प रहा था घायल बुजुर्ग, देखते ही मंत्री ने रोकवाया काफिला, अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के लिए पैसे भी दिये

Chirag Paswan News: …यूं तो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सरलता के सभी कायल हैं, लेकिन शनिवार को जो उन्होंने काम किया, उसने लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल हुआ यूं, कि चिराग पासवान शेखपुरा-पटना मुख्य सड़क से जमुई जा रहे थे।मंत्री का काफिला जिस सड़क से गुजर रहा था, उसी सड़क पर कुछ वक्त पहले एक एक्सीडेंट हुआ था। दुर्घटना में घायल लहुलूहान होकर सड़क पर ही तड़प रहा था।
देखते ही, चिराग पासवान ने अपना काफिला रोकवा दिया। चिराग ने अपने फर्स्ट एड बाक्स ने सिर्फ घायल को मरहम लगाया, बल्कि तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामला शेखपुरा के दयाली बीघा गांव के पास का है, जहां बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। जिससे वो सड़क पर गिर गए और तड़प रहे थे। घायल बुजुर्ग की पहचान बरबीघा प्रखंड के केवटी गांव निवासी पारो चौधरी के रूप में की गई है।
इसी दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने घायल को तड़पते देख काफिला रोका और बुजुर्ग को उठाकर रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया।चिराग ने घायल बुजुर्ग को हॉस्पिटल ही नहीं पहुंचाया, बल्कि इलाज के लिए पांच हजार रुपए भी दिए। केंद्रीय मंत्री के इस काम की चर्चा जिले में हो रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार सरमेरा की ओर भाग निकला। फिलहाल, घायल बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया है।












