रांची: ज्वेलरी शॉप में लूट, बाइक सवार लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने जांच की शुरू…

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में मंगलवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

शाम ढलते ही वारदात को दिया अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रति ज्वेलर्स नामक दुकान में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम के समय अचानक बाइक सवार कुछ अपराधी दुकान में घुसे। उन्होंने दुकानदार को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और दुकान में रखे कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोना नहीं मिला, चांदी और नकदी ले उड़े
सूत्रों के अनुसार, उस समय दुकान में सोने के आभूषण उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में अपराधियों के हाथ करीब एक किलो चांदी और लगभग 20 हजार रुपये नकद ही लग सके। इसके अलावा, जाते समय अपराधी दुकानदार का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने लिया जायजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के सिटी एसपी पारस राणा और सदर डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।सिटी एसपी ने बताया कि अपराधी चांदी और नकदी लेकर फरार हुए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close