यहां बनेगी भाजपा सरकार: देवेंद्र फड़णवीस बन सकते हैं महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री, रुझानों में एनडीए की दिख रही आंधी, देखिये सीटों के आंकड़े

BJP government will be formed here: Devendra Fadnavis can become the new Chief Minister of Maharashtra, NDA's storm is visible in the trends, see the seat figures.

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में NDA की सरकार बनती दिख रही है। महायुति 220 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन सिर्फ 55 सीटों पर आगे है। झारखंड में जेएमएम गठबंधन फिर से सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। जेएमएम गठबंधन 48 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी 27 सीटों पर आगे है। झारखंड में रुझानों में तस्वीर बदल गई है. जेएमएम गठबंधन एक बार फिर बहुमत के पार पहुंच गया है. बीजेपी गठबंधन यहां 30 सीटों पर आगे है. जबकि जेएमएम गठबंधन 48 सीटों पर आगे है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में बीजेपी का सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट

महाराष्ट्र में बीजेपी 127 सीटों पर आगे है. शिवसेना (शिंदे) 55, एनसीपी (अजित पवार) 35 पर आगे है. जबकि कांग्रेस 20, शिवसेना (उद्धव) 16, एनसीपी (शरद पवार) 13 सीटों पर आगे है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बीजेपी का स्ट्राइक रेट- 84%

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NCP (अजित पवार)- 62%

शिवसेना (शिंदे)- 71%

कांग्रेस- 19%

शिवसेना (उद्धव ठाकरे)- 21%

NCP (शरद पवार)- 12

 

नए सीएम बन सकते हैं देवेंद्र फडणवीस

खबर है कि देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए सीएम बन सकते हैं। बीजेपी अध्यक्ष उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे हैं। सीएम पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं।

 

प्रसाद लाड का दावा- फडणवीस ही बनें सीएम 

फडणवीस के करीबी एमएलसी प्रसाद लाड ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस ही सीएम बनें। धर्मयु्द्धधारी आ रहे हैं।

 

चुनाव नतीजों में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही महायुति

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में महायुति प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी+ 225 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस+ 58 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 5 सीटों पर आगे हैं। मतलब साफ है कि महायुति ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे भी निकल गई है।

 

ऐसे में ये माना जा रहा है कि राज्य में बीजेपी का सीएम होगा क्योंकि महायुति में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटों पर आगे है। ऐसे में ये खबर निकलकर सामने आई है कि राज्य में बीजेपी का ही सीएम होगा और देवेंद्र फडणवीस को राज्य का सीएम बनाया जाएगा।

 

हालांकि अभी तक इस बात पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है और ना ही बीजेपी की तरफ से इसको लेकर कोई ऐलान किया गया है। लेकिन देवेंद्र फडणवीस के घर पर हो रही हलचल और बीजेपी अध्यक्ष का उनसे मिलने के लिए आना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। देखना ये होगा कि आलाकमान क्या फैसला लेता है।

Related Articles

close