भाजपा नेता को मारी गोली, विधायक से मिलने जा रहे भाजपा नेता को रास्ते में घेरकर मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

आरा। लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना उस वक्त की है, जब भाजपा नेता अपने विधायक से मिलने के लिए जा रहा था। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है। वहीं नेताओं में भी आक्रोश है। भाजपा नेता को बहुत करीब से सीने के बाएं साइड गोली मारी गई है। मृतक भाजपा नेता का नाम प्रिंस सिंह है, जो कुदरिया गांव का रहने वाला है। प्रिंस का पिछले कई महीने से जमीन विवाद चल रहा था। प्रिंस की की शादी 2022 मई में हुई थी। उसकी पत्नी भारत सरकार में जल शक्ति / मंत्रालय पेयजल और स्वच्छता विभाग में क्लर्क के पद पर वाराणसी में कार्यरत है।

दो दिन से पंचायती भी हो रही थी। मामले के निपटारे के लिए प्रिंस बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर जा रहा था।घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बदमाशों ने प्रिंस को रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी। जहां वारदात हुई वहां से विधायक का घर भी डेढ़ किमी की दूरी पर था। घटना टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव स्थित बांध के पास की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रिंस बीजेपी का सक्रिय सदस्य था। केंद्रीय मंत्री से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के चुनाव में कैंपेनिंग में अहम योगदान देता था। हरेंद्र सिंह से 7 कट्ठा जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल चल रहा था। इसी मामले को लेकर बड़हरा के वर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के यहां पंचायत स्तर से जमीन विवाद खत्म करने के लिए दोनों पक्ष गए थे।

प्रिंस को धमकी मिल रही थी। विवाद को प्रिंस जल्दी निपटाना चाहता था, इसलिए आज सुबह प्रिंस बाइक से विधायक के घर जा रहा था।इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। प्रिंस के साथियों ने उसे इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे।मृतक के मौसा ने हरेंद्र सिंह और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close