VIDEO:OPS के लिए कहीं उड़े रंग गुलाल तो कहीं NPS के लिए मना ब्लैक डे : NMOPS के बैनर तले बिहार के लाखों कर्मचारी ने मनाया काला दिन….काली पट्टी लगाकर 40 से ज्यादा संगठन ने जताया NPS का विरोध… OPS की मांग

पटना। NMOPS के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बिहार में शंखनाद हुआ। प्रदेश के ढाई लाख से ज्यादा NPS कर्मचारी आज NPS के खिलाफ ब्लैक डे मनाया।

काला फीता लगाकर विरोध जताते बिहार एनपीएस कर्मी

इधर झारखंड में पुरानी पेंशन की लागू किए जाने की खुशी में खूब रंग गुलाल उड़े। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस जश्न में शरीक हुए। जैसे ही NMOPS झारखंड और अन्य कर्मचारी संगठन को पता चला पुरानी पेंशन के प्रस्ताव पर कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है ढोल नगाड़े, रंग अबीर, फूल माला के साथ सभी प्रोजेक्ट भवन की ओर दौड़े। नाच गाना,आतिशबाजी और मिठाइयों का दौर चला। इस जश्न के माहौल में मुख्यमंत्री ने भी सबों का साथ दिया। सुरक्षाकर्मियों के उस वक्त होश फाख्ता हो गए जब इस जश्न के माहौल में मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे थे और सुरक्षा घेरा बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश के कर्मचारियों ने पूर्व में ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो 1 सितंबर को ब्लैक डे मनायेंगे, इसे लेकर वो प्रदेश भर से कर्मचारी संगठनों का उन्हें साथ भी मिला । ब्लैक डे के मौके पर प्रदेश के सभी वर्ग के NPS कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम किया।

NPS के खिलाफ ब्लैक डे में राज्य प्रशासन के आधार स्तंभ बिहार प्रशासनिक सेवा, पुलिस मेंस एसोसिएशन, तमाम स्वास्थ्य विभाग, बीडीओ संघ, सीओ संघ, सचिवालय सेवा, वित्त सेवा, अभियंता सेवा, जेल विभाग सहित 40 से भी अधिक संघों के द्वारा इस कार्यक्रम को समर्थन दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NMOPS बिहार की तरफ से कहा गया है कि एक साथ 40 से ज्यादा संघों का एक मंच पर आना बताता है कि प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की मांग काफी प्रमुख मांग बन गयी है।

जश्न में शरीक होते हेमंत सोरेन

एनएमओपीएस बिहार ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि वो प्रदेश में एनपीएस को समाप्त कर बिहार में भी राजस्थान,छत्तीसगढ़,झारखंड की तर्ज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा करे।

नाच गाना के साथ जश्न मनाते झारखंड के राज्य कर्मी

Related Articles

close