कांग्रेस सांसद के घर खूनी खेल: भतीजे ने पहले अपनी दुल्हन को मारी गोली, फिर खुद को भी कर लिया शूट, नेवी में थे बड़े अफसर ने दो महीने पहले ही रचायी थी शादी

Bloody incident at Congress MP's house: Nephew shoots his wife, then kills himself; the man, a senior officer in the Navy, had gotten married just two months ago.

Crime News : सांसद के घर में खूनी खेल से हड़कंप मच गया। सांसद के भतीजे ने पहले अपनी दुल्हन को गोली मारी और फिर खुद को भी शूट कर लिया। दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

दोनों हनीमून के लिए विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही ये कहानी खत्म हो गयी। पूरा मामला गुजरात का है, जहां, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी की गोली लगने से हुई मौत के बाद आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी के महज दो महीने बाद हुई इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात की है।

रात करीब 11:45 बजे यशराज सिंह गोहिल ने आपातकालीन नंबर 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलवाई थी। कॉल के दौरान यशराज ने बताया कि उनकी पत्नी राजेश्वरी घायल हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के बाद राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यशराज ने एंबुलेंस टीम को बताया था कि उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चल गई, जो सीधे उनकी पत्नी के गले में जा लगी।

यह गोली इतनी घातक थी कि मौके पर ही राजेश्वरी की मौत हो गई। इस घटना से पहले किसी तरह के झगड़े या विवाद की कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटनाक्रम में हैरानी और दर्दनाक मोड़ तब आया, जब मेडिकल टीम राजेश्वरी के शव को एंबुलेंस में रखने के लिए कमरे से बाहर गई। इसी दौरान यशराज कमरे के अंदर गए और खुद को गोली मार ली। यशराज की भी मौके पर ही मौत हो गई। एक ही घर में कुछ ही मिनटों के अंतराल में पति-पत्नी की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

यशराज सिंह गोहिल गुजरात समुद्री बोर्ड (Gujarat Maritime Board) में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें हाल ही में क्लास-2 अधिकारी से क्लास-1 अधिकारी के रूप में प्रमोशन मिला था। करियर में तरक्की और निजी जीवन में नई शुरुआत के बीच इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय यशराज की मां घर के दूसरे कमरे में मौजूद थीं। उन्हें इस दर्दनाक घटना की जानकारी तब मिली, जब एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। इस सदमे से मां की हालत भी बिगड़ गई है।

बताया जा रहा है कि वस्त्रापुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। घटना के बाद जजेस बंगलो रोड स्थित एनआरआई टावर को सील कर दिया गया है। टावर के गेट बंद कर दिए गए हैं और पुलिस बल तैनात है। फ्लैट में रहने वालों के अलावा किसी अन्य को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और दोपहर तक शव परिजनों को सौंपे जाने की बात कही गई है।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, यशराज और राजेश्वरी शादी से बेहद खुश थे। बुधवार रात दोनों एक रिश्तेदार के घर डिनर पर गए थे और वहां से लौटने के बाद यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि दोनों अगले महीने विदेश यात्रा पर जाने वाले थे।

वीजा प्रक्रिया चल रही थी और राजेश्वरी टूर की तैयारियों में जुटी हुई थीं। मंगलवार को दोनों ने सोला इलाके के रानूजा मंदिर में मन्नत भी पूरी की थी।

Related Articles

close