Blood Moon : चंद्र ग्रहण 2025 पर चंद्रमा हुआ खूनी लाल

Solar Eclipse 2025: चंद्रमा को दूधिया रोशनी और छोटे बच्चों के मामा के रूप में जाना जाता है। परन्तु आज चंद्रमा की खूनी लाल रंग के रूप में जब लीगी ने देखा तो लोग सकते में आ गए। करीब  500 साल केबाद ऐसे चंद्रग्रहण का दीदार पूरे भारत में किया गया। जिसका लोगों ने बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात शुरू हो चुका है और देश के कई हिस्सों में इसका दृश्य देखा जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर हो रहा है, जो विशेष रूप से आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है. यह चंद्र ग्रहण आज रात 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा. इस ग्रहण का समय और उसका प्रभाव विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्लड मून’ की अवधि 82 मिनट की होगी। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग में तब्दील होता नजर आएगा और यह नजारा लगभग डेढ़ घंटे तक स्पष्ट रूप से और नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते है ज्योतिष

ज्योतिषाचार्य अनिरुद्ध कुमार मिश्रा ने एक्स पर ट्वीट कर चेतावनी दी है कि आज का चंद्र ग्रहण अशुभ और अमंगलकारी होगा. उन्होंने बीमार, गर्भवती और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को ग्रहण देखने से बचने की सलाह दी है.

साल का आखिरी चंद्रग्रहण

आज इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लग गया है। यह ग्रहण भारत सहित विश्व के कई देशों में दिखाई दे रहा है। ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से यह खास माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9 बजकर 58 मिनट पर हुआ। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा और समाप्ति रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। 11 बजे बाद से ब्लड मून भी दिखने लगा है। लगभग 82 मिनट तक आसमान में ब्लड मून दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से प्रारंभ हो गया था। ग्रहण की समाप्ति तक महामृत्युंजय मंत्र ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’ या गुरु मंत्र का जप करते रहें।

Related Articles

close