Bokaro : ड्युटी के दौरान जवान की हार्ट अटैक से मौत, चार माह बाद होने वाले थे रिटायर

बोकारो : जिले के फुसरो में पदस्थापित CISF के सफाई कर्मचारी सुखदेव हरिजन की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। CISF अधिकारी शनिवार को मृतक सुखदेव हरिजन का शव लेकर गांव पहुंचे। हरिजन सीआईएसएफ में सफाई कर्मी के तौर पर बोकारो के फुसरो में कार्यरत थे।

उनके कार्यकाल को पूरा होने में बस चार महीने बचे थे। सुखदेव शुक्रवार की शाम अपने आवास से खाना लाने जा रहे थे, तभी रास्ते में गिर गए और उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद वो घर पहुंचे तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहलगांव में किया गया अंतिम संस्कार

सुखदेव हरिजन अपने पीछे पत्नी कैली देवी, पुत्र रवि हरिजन 30 साल, बेटे विष्णु हरिजन (20 साल) और दो बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। कहलगांव में गंगा नदी तट पर शव का अंतिम संस्कार किया

गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close