आजसू प्रत्याशी पर बम से हमला, चुनाव प्रचार से लौटने के दौरान फेंका गया बम, पुलिस की टीम पहुंची मौके पर…

AJSU candidate attacked with bomb, bomb thrown while returning from election campaign, police team reached the spot...

पाकुड़। चुनाव में अब 48 घंटे का वक्त बचा है। उससे पहले एक घटनाक्रम ने प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। झारखंड विधानसभा चुनाव में पाकुड़ सीट के आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम पर बम से हमला किया गया। घटना शनिवार रात की है। जानकारी के मुताबिक बरहड़वा से प्रचार कर लौट रहे अजहर पर कोटालपोखर से पहले विजयपुर पुल के पास उनकी गाड़ी पर कुछ सेकेंड के अंतराल पर दो बार बम फेंका गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर हमला की आशंका के मद्देनजर अजहर ने गाड़ी को तेजी से भगाया। वह सीधे कोटालपोखर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और राहत की सांस ली। इसके बाद तुरंत पाकुड़ एसपी को मोबाइल फोन से घटना की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त उनकी गाड़ी पर हमला हुआ, उस वक्त गाड़ी में उनके साथ केवल सुरक्षाकर्मी ही था। उनके काफिले की दूसरी गाड़ियां पीछे चल रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्याशी ने बताया कि गाड़ी पुल के पास पहुंची तो एक व्यक्ति खड़ा था। उसी व्यक्ति ने गाड़ी पर पहले एक बम फेंका और फिर तुरंत ही दूसरा बम भी मारा, हालांकि गाड़ी तेज थी, इसलिए कुछ हो नहीं पाया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है। हमला किसने और क्यों कराया इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है, हालांकि जांच के बाद इस मामले में कुछ कह पाने की बात कह रही है। हालांकि इस पूरे मामले में राजनीतिक प्रतिद्विता का आरोप लग रहा है।

Related Articles

close