ब्वायफ्रेंड ने कराया गैंगरेप: गर्लफ्रेंड को घूमाने ले गये ब्वायफ्रेंड ने कराया गैंगरेप, मारपीट किया, जान से मारने की धमकी देकर भगाया

मुजफ्फरपुर।ब्वायफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड का गैंगरेप कर दिया। मामले में प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीनों दोस्त फरार बताये जा रहे हैं। मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। जहां युवती (19) ने अपने अपने बॉयफ्रेंड समेत चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती को उसका बॉयफ्रेंड राजू उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान एक लीची बगान में ले गया, जहां नशे की हालत में उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया।

लड़की ने ये भी आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई। रेप के बाद लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए। इस मामले में पीड़िता की ओर से महिला थाने में आवेदन दिया गया है। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन फरार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सदर थाना क्षेत्र के रहने वाली युवती का चक अहमद गांव के रहने वाले राजू कुमार से 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की दोस्ती मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी। बातचीत करते-करते दोनों काफी नजदीक आ गए थे।पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि उसका बॉयफ्रेंड उसे बाइक से घुमाने के बहाने लीची बगान ले गया। वहां उसने अपने तीन दोस्तों को भी बुला लिया। बॉयफ्रेंड और उसके तीनों दोस्त नशे में थे।

सभी लड़की के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। फिर चारों ने युवती के साथ गैंगरेप किया और फिर युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।पीड़िता ने अपने एफआईआर में राजू और उसके तीन दोस्तों को आरोपी बनाया है। महिला थाना अध्यक्ष अदिति कुमारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बाकी तीन की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close