ब्रेकिंग: “20 लाख रूपये के इनाम का ऐलान” पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों को लेकर ईनाम की घोषणा, पता और पहचान बताने वालों को…

Breaking: "20 lakh rupees reward announced" Reward announced for the terrorists involved in the Pahalgam terror attack, reward for providing information about their addresses and identities...

Pahalgam attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। देशभर में हमले को लेकर गुस्सा देख जा रहा है। पूरे देश से बदले की आवाज उठ रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीसीएस की अहम बैठक ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में कुछ बड़े फैसले हुए हैं। हालांकि इसका खुलासा मीडिया में सार्वजनिक तौर पर नहीं किया जाएगा। इस बीच जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां आतंकियों की पहचान को लेकर इनाम की घोषणा की गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ऐलान किया है कि जो भी आतंकियों के बारे में जानकारी देगा उसे 20 लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर यह घोषणा स्थानीय स्तर पर पुलिस के द्वारा की गई है। आपको बता दें कि इस घटना में लश्कर ए तैयबा का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है की लश्कर ए तैयबा का मुखौटा टीआरएफ इस हमले की पीछे है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की जान चली गई, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान सुना ने अपनी तरफ से लाइन ऑफ कंट्रोल पर हाई अलर्ट भी जारी किया है। पाकिस्तान को इस बात का डर है कि भारत की तरफ से इसका माकूल जवाब जरूर दिया जाएगा। हालांकि यह जवाब किस रूप में होगा, इसे लेकर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

Related Articles

close